India Pakistan tension: मोदी का नाम लेने से डरते हैं...कायर हैं, पाकिस्तानी सांसद ने PM शहबाज शरीफ को खूब सुनाया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपनी संसद में ही फजीहत हो रही है. उनके सांसदों ने उन्हें बुजदिल तक कह दिया...गीदड़ तक कह दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

भारत ने पहलगाम अटैक का बदला ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके लिया. इसमें POK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया. इस हमले में 100 लोग मारे गए. हमले में कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए. इसके बाद बिलबिलाए पाकिस्तान ने बुधवार की देर रात कश्मीर में भारी बमबारी की और भारत के 15 शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले की नापाक कोशिश की.