India Pakistan Tension के बीच अचानक दिल्ली में बज उठा War सायरन!
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली में एयर रेड सायरन का परीक्षण किया गया. राजधानी को संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है. प्रशासन ने कहा, ये सिर्फ एक टेस्ट है, किसी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. ऐसे में देश अलर्ट मोड पर है. इस क्रम में दिल्ली के ITO स्थित PWD भवन छत पर एक एयर रेड सायरन को टेस्ट किया. ये टेस्टिंग दोपहर लगभग 3 बजे शुरू हुई, जो कि 15-20 मिनट तक चला. सायरन के परीक्षण का मकसद देश की राजधानी में किसी भी तरह की आपात स्थितिकी तैयारी को परखना था.
