इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए SBI ने 30 जून तक की मोहलत मांगी, SC ने दी है डेडलाइन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट से इलेक्टोरल बॉन्ड पर जानकारी देने की समय सीमा को बढ़ाने का आग्रह किया है.
ADVERTISEMENT

Electoral Bond: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट से इलेक्टोरल बॉन्ड पर जानकारी देने की समय सीमा को बढ़ाने का आग्रह किया है. एसबीआई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को चुनावी बॉन्ड के संबंध में जानकारी देने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने का आग्रह किया है. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था. इलके बाद एसबीआई को निर्देश दिए गए थे कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सारी जानकारी चुनाव आयोग को 6 मार्च तक उपलब्ध कराया जाए.