1 दुल्हन ने दो दूल्हें के साथ रचाई शादी, 1-1 मिलियन बाट मिला दहेज, सोशल मीडिया हैरान

social share
google news
1.

1/5

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी-ब्याह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन थाईलैंड से एक ऐसी खबर आई है जिसने इंटरनेट की जनता का सिर चकरा दिया है. यहां एक 37 साल की महिला ने एक ही साथ एक ही मंडप में दो मर्दों से शादी रचाई है. चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों दूल्हे न केवल एक ही देश के रहने वाले हैं बल्कि आपस में जिगरी यार भी हैं. 

2.

2/5

मामला थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले का है. यहां रहने वाली डुआंगडुआन केतसारो (37 वर्ष) ने दो ऑस्ट्रियाई नागरिकों के साथ सात फेरे लिए. डुआंगडुआन की जिंदगी किसी फिल्म की कहानी जैसी रही है. उनकी पहले भी शादी हो चुकी थी और उनके तीन बच्चे और दो नाती-पोते भी हैं. सालों तक अकेले संघर्ष करने और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के बाद उन्हें इन दो विदेशी दोस्तों में अपना हमसफर नजर आया.
 

3.

3/5

इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा इसके 'दहेज' को लेकर हो रही है. आम तौर पर रीति-रिवाज अलग होते हैं लेकिन यहां दोनों ऑस्ट्रियाई दूल्हों ने दुल्हन के प्रति अपना सम्मान जाहिर करने के लिए 1-1 मिलियन बाट (लगभग 29-29 लाख रुपये) दहेज के रूप में दिए. यानी दुल्हन को शादी के तोहफे के तौर पर कुल 58 लाख रुपये मिले.
 

4.

4/5

अक्सर ऐसी शादियों पर समाज और परिवार सवाल उठाता है लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा था. डुआंगडुआन के माता-पिता और बच्चों ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी मंजूरी दी. उनका कहना था कि ये दोनों पुरुष पिछले काफी समय से परिवार का ख्याल रख रहे थे और बच्चों के प्रति जिम्मेदार थे.
 

5.

5/5

यह अनोखा विवाह 28 फरवरी को हुआ. थाई परंपरा के अनुसार 'बाई स्री सू ख्वान' रस्म निभाई गई और कलाई पर सुरक्षा का धागा बांधा गया. शादी की रस्में पूरी होते ही दोनों दूल्हे अपनी खुशी रोक नहीं पाए और पास के तालाब में कूद पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. जैसे ही इस 'ट्रायंगल' शादी की तस्वीरें बाहर आईं, लोगों ने इसे 2026 की सबसे विचित्र वेडिंग का खिताब दे दिया. कुछ लोग इसे 'सच्चा और समझदार प्यार' कह रहे हैं तो कुछ का मानना है कि आपसी सहमति हो तो कुछ भी मुमकिन है. तस्वीरों में तीनों के चेहरे पर दिख रही मुस्कान यह साफ बयां कर रही है कि वे इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp