राजू करपड़ा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने जताया विरोध, कहा- सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता
AAP नेता राजू करपड़ा ने गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में किसानों से हो रही कटौती "कळदा" का खुलासा किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल
गुजरात के बोटाद जिले में किसानों के साथ हो रहे खुले अन्याय और "कळदा" नाम की कटौती के खेल का पर्दाफाश करने वाले आम आदमी पार्टी के किसान नेता राजू करपड़ा को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. राजू करपड़ा पिछले कई दिनों से किसानों के साथ मिलकर बोटाद मार्केटिंग यार्ड में चल रही लूट के खिलाफ आवाज उठा रहे थे.
