धर्मशाला: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की छात्रा की मौत, पिता का आरोप- रैगिंग और प्रोफेसर की आपत्तिजनक हरकतों से परेशान थी बेटी
धर्मशाला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग और एक प्रोफेसर पर आपत्तिजनक हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं. मौत के पांचवें दिन पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
ADVERTISEMENT

छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई.
धर्मशाला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद पिता ने अंतिम संस्कार कर पांचवे दिन थाने में मामला दर्ज कराया. परिजनों का आरोप है कि छात्रा कॉलेज में सीनियर्स की रैगिंग से परेशान थी. आरोप है कि छात्रा के साथ प्रोफेसर ने आपत्तिजनक हरकतें करते थे. इससे वो काफी डर गई थी और मानसिक रूप से परेशन रहने लगी थी.