कानपुर: जिम ट्रेनर से हुआ कारोबारी की पत्नी को प्यार, फिर दृश्यम फिल्म की तर्ज पर मिली लाश, क्या है सच्चाई?
यूपी Tak की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस के दावे का फैक्ट चेक किया. इस फैक्ट चेक में सामने आया कि जिस गेट से कार के अंदर जाने की बात की जा रही है उस गेट से कार जा ही नहीं सकती है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पुलिस का दावा- डीएम आवास के पास ऑफिसर्स कॉलोनी में गाड़ी थी लाश.
आरोपी वहां क्लब में पहले आता-ताजा रहा है.
कानपुर में एक मर्डर काफी चर्चित है. एक जिम ट्रेनर पर आरोप है कि उसने एक कारोबारी की पत्नी की हत्या की दी. महिला हर रोज की तरह जिम गई पर वापस नहीं आई. पुलिस का दावा है कि जिम ट्रेनर ने महिला के गले पर एक पंच मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया. फिर डीएम आवास के पास डेड बॉडी को दफना दिया. उसे ये आइडिया 'दृश्यम' फिल्म से आया. पूरी कहानी के केंद्र में प्यार और धोखा है.