महाकुंभ: खूबसूरत एयरहोस्टेस साध्वी बनने की राह पर, हर्षा रिछारिया के लिए कह दी ये बात

फिलहाल डिजा सबकुछ छोड़कर सनातन की राह पर चल पड़ी हैं. डिजा का दावा है कि उन्होंने एक गुरुजी और गुरुमाता से साध्वी बनने की इच्छा जाहिर की पर उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि एज अभी काफी कम है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: @dizasharma_ के इंस्टा से.
Google CTA

महाकुंभ 2025 कई रंग देखने को मिल रहे हैं. अनेक साधु-संत और तपस्वियों के बीच सेलिब्रिटी भी सनातन धर्म की राह पर जाते हुए दिख रहे हैं. मॉडल, अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया के बाद माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा काफी चर्चा में रही. फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं और खूब चर्चा में रहीं. अब एयरहोस्टेस डिजा शर्मा भी महाकुंभ में चर्चा का विषय बन गई हैं. 29 साल की ये खूबसूरत युवती गले में रुद्राक्ष के बड़े मनकों की कई माला, माथे पर चंदन और चेहरे पर मेकअप के साथ भगवा पहने डिजा शर्मा वायरल हो रही हैं.