शादी की वजह से आज भी नाराज हैं सास, पंकज त्रिपाठी की पत्नी बोलीं- घर में मच गया था हंगामा

Pankaj Tripathi Love Story: चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने एक पॉडकास्ट में बताया कि पंकज और उनकी मुलाकात कैसे हुई थी... कैसे दोनों के बीच अट्रैक्शन पैदा हुआ और वह फिर मिलने लगे. फिर शादी के बेलने पड़े पापड़ और मच गया था बवाल... जानिए पूरी कहानी 

ADVERTISEMENT

पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी. फोटो- इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी ने अपने प्यार, इजहार और उसके बाद मचे बवाल की कहानी बताई है.
google news

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi Love Story: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में संघर्ष कम नहीं रहे. हाल ही में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने एक पॉडकास्ट में अपने प्यार और उसके बाद शादी की कहानी बताई है. मृदुला त्रिपाठी ने शादी होने के बाद पंकज के परिवार में मचे बवाल और ससुराल वालों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी थी, यहां तक कि उनकी सास आज भी नाराज हैं और अब तक अपनाया नहीं.