Ratan Tata Will: रतन टाटा की वसीयत आई सामने, जानिए रसोइए, डॉगी और क्लोज फ्रेंड को क्या मिला
Ratan Tata Will: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनकी 10,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं. उन्होंने अपनी वसीयत में वफादार सहयोगियों, स्टाफ और यहां तक कि पालतू कुत्ते टीटो तक के लिए खास प्रावधान किए हैं. आखिर किसे क्या मिला?
ADVERTISEMENT

देश के जाने-माने कारोबारियों में शुमार रतन टाटा 9 अक्तूबर 2024 को इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए. रतन टाटा के निधन के बाद अब उनकी अनुमानित 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की चर्चा हो रही है. लगातार कई सवाल पूछे जा रहे हैं, कि वसीयत (Ratan Tata Will) में किसके नाम क्या हुआ? किसे क्या मिला? किसकी वफादारी को रतन टाटा इनाम दे गए? अपनी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा चैरिटेबल कार्यों के लिए न्योछावर करने वाले रतन टाटा ने अपने वफादारों, पुराने सहयोगियों, स्टाफ और अपने प्यारे डॉग्स की देखरेख के लिए वसीयत में क्या लिखा है? चलिए जानते हैं रतन टाटा ने अपनी वसीहत ने किसके लिए क्या छोड़ा है.