'चेन्नई बॉय' से भारत के सबसे युवा अरबपति तक, Perplexity-AI के सीईओ अरविंद श्रीनिवास की कहानी
Aravind Srinivas Biography: 31 वर्षीय Perplexity AI के CEO अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे युवा अरबपति. चेन्नई बॉय से लेकर ₹21,190 करोड़ की नेटवर्थ तक का सफर जानिए.
ADVERTISEMENT

Perplexity AI CEO Aravind Srinivas
हाल ही में जारी हुई M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच ली हैं, वो है अरविंद श्रीनिवास. महज 31 साल की उम्र में, परप्लेक्सिटी AI (Perplexity AI) के सह-संस्थापक और CEO, अरविंद श्रीनिवास भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं. उनकी कुल संपत्ति ₹21,190 करोड़ रुपये बताई गई है. यह कहानी बताती है कि कैसे एक भारतीय इंजीनियर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और गूगल जैसे दिग्गजों को चुनौती दी.