एक्सप्लेनर: डॉग बाइट के आंकड़े चिंताजनक, दुनिया भर में सबसे ज्यादा 36 फीसदी केस भारत में ही
भारत में डॉग बाइट और रैबीज के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त निर्देश, राज्यवार आंकड़े, कानून और सजा का प्रावधान जानें.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
भारत में आवारा कुत्ते एक बड़ी परेशानी का सबब बनते चले जा रहे हैं. परेशानी का आलम इस कदर है कि लोग अपने ही घरों के आसपास खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ये चुनौती बहुत हद तक बच्चों के साथ है जो ऐसे असुरक्षित माहौल में सर्वाजनिक स्थानों पर खेल-कूद भी नहीं सकते हैं. यदि वे खेलने जाते भी हैं तो पैरेंट्स के चेहरे पर चिंता की लकीरें होती हैं.
