30 जनवरी, वह दिन जब नाथुराम गोडसे ने की थी महात्मा गांधी की हत्या, क्या-क्या हुआ था उस रोज
गोडसे ने 5 बज कर 17 मिनट पर अपनी पिस्तौल निकाल कर गांधी पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से लगातार तीन फायर किए. गांधी जी को एक गोली सीने में और दो गोली पेट में लगी. गोली लगते ही गांधी जमीन पर गिर गए.
ADVERTISEMENT

Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज 30 जनवरी है. आज ही के दिन साल 1948 को राष्ट्रपिता और देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, पूरी दुनिया में सत्य और अहिंसा के लिए मशहूर महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी. नाथुराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या की थी. आइए आपको बताते हैं जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई उस दिन क्या-क्या हुआ.