8 सालों में AAP ने विदेशों से अवैध तरीके से 7 करोड़ का लिया दान, ED ने AAP को लेकर किया बड़ा दावा

AAP पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं. उन्होंने कहा, 'यह ED की कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह भाजपा की कार्रवाई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Aam Aadmi Party: केन्द्रीय जांच एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने एक डोजियर जारी कर आम आदमी पार्टी(AAP) को लेकर एक बड़ा दावा किया है. ED का ये आरोप है कि, AAP ने साल 2014 से 2022 के बीच विदेशों से 7.08 करोड़ रुपये फंड प्राप्त किया है. ये फंड विदेशों से धन प्राप्त करने के सरकार के नियम FCRA, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के नियमों का उल्लंघन करते है. ED के इस नए आरोपों से पहले से ही मुश्किलों में फंसी AAP के लिए और मुश्किलें बढ़ा दी है. बता दें कि, AAP के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के साथ उनकी पार्टी के कई बड़े नेता पहले से ही दिल्ली की कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत जेल में है. इस बीच ED का यह दावा उनके लिए और मुश्किलें बढ़ाने वाला है. आइए आपको बताते हैं ED के क्या है दावें.