बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की कहानी है इंट्रेस्टिंग, AK-47 वाले केस से भी निकल गए बेदाग!

अनंत सिंह को राहत दी है. उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है. इस मामले में सिविल कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी. कोर्ट के फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Anant Kumar Singh: पटना हाईकोर्ट ने एके-47 मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को राहत दी है. उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है. इस मामले में सिविल कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी. कोर्ट के फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. उन्हें कुछ साल पहले ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामले में पटना की अदालत ने 10 साल जेल की सजा सुनाई थी.