राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला? अब बिना E-Sign के वोटर लिस्ट में बदलाव नामुमकिन

Vijay Factor: राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग (ECI) ने वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव किए हैं. अब फॉर्म 6, 7 और 8 में किसी भी संशोधन (नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने) के लिए 'ई-सिग्नेचर' अनिवार्य कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Vijay Factor: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में होने वाली कथित गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए ई-सिग्नेचर (इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर) को अनिवार्य कर दिया गया है. इस बदलाव को कुछ लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग की एक मजबूरी के रूप में देख रहे हैं.