Exclusive interview: शराबबंदी से लेकर चुनावी वादों तक, प्रशांत किशोर का तीखा सवाल, कहा- यह दिखावा बिहार में क्यों?
Exclusive interview: बिहार में शराबबंदी, महिला सशक्तिकरण और चुनावी वादों पर प्रशांत किशोर ने तीखे सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर नीतियां सच में लाभकारी हैं तो उन्हें पूरे देश में लागू किया जाए, सिर्फ बिहार में ही क्यों?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार में शराबबंदी कागजी है, जमीन पर होम डिलीवरी खुलेआम जारी है.
अगर शराबबंदी इतनी फायदेमंद है, तो पूरे देश में लागू क्यों नहीं?
ढाई हजार महीना देना संभव नहीं, योजना बजट से डेढ़ गुना ज्यादा.
बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों ने अभी से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जहां सत्ता में दोबारा वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है, वहीं चुनावी रणनीति से पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर इस बार जनसुराज पार्टी के बैनर तले खुद चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी बड़ा दांव चलते हुए कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है, जो लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और बड़े बदलाव के वादे कर रहे हैं.