नाराजगी के बाद फारूक अब्दुल्ला को कांग्रेस से मिला 3 सीटों का ऑफर, क्या INDIA में बने रहेंगे?

Jammu Kashmir Lok Sabha election: कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों की पेशकश की गई है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jammu-Kashmir Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के विपक्ष के इंडिया (INDIA) गठबंधन से बाहर निकलने के ऐलान के कुछ दिनों बाद अब कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से संपर्क साधा है. कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों की पेशकश की गई है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को 3-3 सीट शेयरिंग फॉर्मूले का प्रस्ताव दिया है. शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ इस पर चर्चा होने की संभावना है.