राजस्थान चुनाव में बीजेपी ने किया मध्यप्रदेश वाला ही खेल, इन सांसदों को दिया टिकट
विधानसभा चुनाव, राजस्थानः चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इसके बाद…
ADVERTISEMENT

विधानसभा चुनाव, राजस्थानः चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इसके बाद बीजेपी ने राजस्थान चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.मध्य प्रदेश में जैसे बीजेपी ने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया उसी तरह राजस्थान में भी हुआ है. बीजेपी की कुल 41 नामों की लिस्ट में 6 लोकसभा और 1 राज्यसभा सांसद का नाम शामिल है. इनमें कुछ चर्चित नाम हैं, जो मुख्यमंत्री पद के भी दावेदार बताए जा रहे हैं.