दशहरे पर कंगना ने चलाया ऐसा तीर-धनुष की रिकॉर्ड तो बना ही, ट्रोल भी हुईं
विजयादशमी के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली में रावण दहन करती नजर आईं. इस बीच उनके तीर धनुष चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut News: विजयादशमी के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली में रावण दहन करती नजर आईं. इस बीच उनके तीर धनुष चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इस बात के मजे ले रहे हैं की बार-बार कोशिशों के बावजूद वह ढंग से तीर नहीं चला पाईं. कंगना दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित लवकुश रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं. यहां ऐसा पहली बार जब किसी महिला के हाथों रावण का दहन किया गया.
