नीतीश आदरणीय थे, हैं और रहेंगे, खेला अभी बाकी है… तेजस्वी यादव क्या इशारा कर रहे हैं?

Tejashwi news: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि खेला अभी शुरू हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Tejashwi news: बिहार में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन की सरकार को भंग कर रिकॉर्ड 9वीं बार CM पद की शपथ ली है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नीतीश सरकार को समर्थन दिया है और बदले में दो डिप्टी सीएम का पद लिया है. पर ऐसा लगता नहीं कि बिहार में करीब एक हफ्ते चले सियासी नाटक का कोई पटाक्षेप हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि खेला अभी शुरू हुआ है और खेला अभी बाकी है. हालांकि तेजस्वी ने यह भी कहा कि वह अपने पत्ते नहीं खोलेंगे. ऐसी चर्चा है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र में नीतीश कुमार जब बहुमत साबित कर रहे होंगे, तो राजद कोई खेल कर सकती है.