पत्नी को गले लगा रोते हुए मनीष सिसोदिया की तस्वीर वायरल, आखिर क्या हुआ है इनकी वाइफ को?
मनीष सिसोदिया की पत्नी का नाम सीमा है. सीमा 23 सालों से ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं. यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है. ऐसा माना जाता है कि यह बीमारी वक्त के साथ और बढ़ती ही जाती है.
ADVERTISEMENT

Manish Sisodia with his wife
Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी को गले लगाकर रोते हुए देखे जा रहे हैं. तस्वीर पर काफी इमोशनल रिएक्शन आ रहे हैं. इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री आतिशी मार्लेना की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. आइए बताते हैं क्या है इस तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी और सिसोदिया की पत्नी को आखिर क्या हुआ है?
