राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कितना खर्च हुआ, कांग्रेस ने दिया पूरा हिसाब-किताब

चुनाव आयोग ने कांग्रेस समेत 6 नेशनल पार्टियों की 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की है लेकिन बीजेपी की डिटेल सार्वजनिक नहीं हुई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने जान फूंकने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करके राहुल गांधी ने देश की राजनीति पलट दी थी. भारत जोड़ो यात्रा हिट हो गई. कांग्रेस चुनाव जीतने लगी. बीजेपी को हराकर सरकारें बनाने लगी और राहुल गांधी पूरे विपक्ष के फेवरेट हो गए. राहुल गांधी फिर से रीलॉन्च हो गए. हालांकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार से झटका लगा लेकिन राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का लक फिर से आजमाने निकल पड़े हैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर.