अर्चना तिवारी केस में कौन है सारांश जैन...सामने आ गई तस्वीर और पूरा कनेक्शन

Archana Tiwari Case: जानें नेपाल तक कैसे पहुंची अर्चना, इस साजिश में कौन है उसका दोस्त सारांश जैन और क्या है इसका पूरा कनेक्शन. पढ़ें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

अर्चना तिवारी और सारांश जैन की तस्वीर, जो कटनी की गुमशुदगी के मामले में शामिल थे
अर्चना तिवारी और सारांश जैन की तस्वीर
google news

Archana Tiwari Case: मध्य प्रदेश की कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी की रहस्यमयी तरीबे से गायब होने की गुत्थी अब सुलझ चुकी है. 13 दिन अब अर्चना तिवारी के परिवार को राहत मिल गई है. अर्चना नेपाल में थी और उसे लखीमपुर बॉर्डर तक पुलिस के द्वारा लाया गया और उसके बाद भोपाल जीआरपी को हैंडओवर कर दिया गया. जहां पुलिस उसे नदी, नालों और जंगलों में ढूंढ रही थी, वहीं अब मामला खुलने के बाद हर कोई हैरान है.