UPSC ने पूजा खेडकर की ट्रेनिंग खत्म कर बुलाया वापस लेकिन नहीं पहुंची LBSNAA, अब आगे क्या?
पिछले दिनों UPSC ने पूजा खेडकर से कारण बताओ नोटिस जारी किया और पूछा कि, आपका चयन क्यों रद्द न रद्द किया जाए? पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और उन्हें आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए तुरंत अकादमी में वापस बुलाया गया.
ADVERTISEMENT

Pooja Khedkar: फर्जी विकलांगता और जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वाली महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर एकबार फिर से चर्चा में है. इस बार चर्चा की वजह बना है उनका सिविल सेवकों के ट्रेनिंग सेंटर LBSNAA नहीं पहुंचना. दरअसल पिछले दिनों लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी ने पूजा खेडकर पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी ट्रेनिंग समाप्त करते हुए LBSNAA में रिपोर्ट करने का आदेश दिया था जिसकी डेडलाइन 23 जुलाई को थी. हालांकि इस आदेश के बावजूद भी वो वहां नहीं पहुंची.