वंदे मातरम को लेकर वर्ष 1937 में क्या हुआ था? PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए क्यों किया इसका जिक्र
PM Modi on Vande Matram Controversy: लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर हुई चर्चा तीखी राजनीतिक भिड़ंत में बदल गई जहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और गीत के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. जबकि विपक्ष ने इसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया.
ADVERTISEMENT

लोकसभा में पीएम मोदी ने 'वंदे मातरम' पर चर्चा की शुरुआत की. (Photo- X/BJP)
PM Modi on Vande Matram Controversy: लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर शुरू हुई चर्चा अचानक सियासी टकराव में बदल गई. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और उन्होंने इतिहास के कई पुराने पन्ने खोलते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं विपक्ष ने भी पूरे दम के साथ जवाब दिया और कहा कि सरकार जरूरी मुद्दों से ध्यान भटका रही है.