जब रूस ने पूर्व PM नेहरू को तोहफे में दी गाय, PAK युद्ध के दौरान भेजी नौसेनिक मदद

भारत में रूसी दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जब रूस का दूसरी बार दौरा किया था उन्हें सोवियत सरकार ने एक गाय तोहफे में दी थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

PM Modi Visit Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं. उनके इस दौरे की काफी चर्चा हो रही है. उस दौरे के साथ रूस भी भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ऐसे में रूस और भारत के बीच मजबूत रिश्तों की कई कहानियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक कहानी है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और एक गाय से जुड़ी जिस कहानी के बारे में काफी कम लोगों को ही जानकारी होगी.