'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहां फंसेगी NDA सरकार? संविधान संसोधन से लेकर राज्यों तक पूरा गणित समझिए
One Nation-One Election: संविधान संशोधन के लिए दो तिहाई बहुमत होना जरूरी है. यानी कि, 543 सीटों वाले लोकसभा में 362 वोट चाहिए. लोकसभा में NDA के पास 293 वोट है. यानी की बिना विपक्ष को तोड़े यह पास नहीं हो सकता है.
ADVERTISEMENT

One Nation One election
One Nation-One Election: केन्द्रीय कैबिनेट ने बीते दिन 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को मंजूरी दे दी है. सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. इसके बाद सरकार इसे लेकर बिल संसद में लाएगी फिर उसके पारित होने के बाद कानून बनाया जाएगा. हालांकि इसे लेकर काफी हंगामा भी शुरू हो गया है. विपक्षी दल 'एक देश-एक चुनाव' पर सहमत नहीं हैं और इसकी कमियां गिना रहे हैं. हालांकि कुछ पार्टियों ने इसका समर्थन भी किया है. आइए आपको बताते हैं सरकार के सामने इसे लागू करने में क्या है चुनौतियां.