अलवर में टॉफी समझकर मुंह में रखा पटाखा, जोरदार विस्फोट से फटा 3 साल की मासूम का जबड़ा

Alwar accident news: राजस्थान के अलवर में 3 साल की बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां टॉफी समझकर मुंह में रखा पटाखा फटने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची का जबड़ा फट गया और उसे ICU में भर्ती कराया गया है. पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है. जानिए पूरी घटना की डिटेल.

Alwar accident news
Alwar accident news
social share
google news

क्या कोई सोच सकता है कि बच्चे की एक छोटी सी जिद उसकी जिंदगी के लिए सबसे बड़ा दर्द बन जाएगी? राजस्थान के अलवर में एक ऐसी ही दिल दहला लेने वाली घटना घटी है जिसने मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक 3 साल की बच्ची हंसते-खेलते दुकान पर टॉफी लेने गई थी, लेकिन उसे जो मिला वो उसकी जान का दुश्मन बन गया. चॉकलेट जैसे दिखने वाले विस्फोटक ने उस मासूम की मुस्कान छीन ली और उसका पूरा चेहरा लहूलुहान कर दिया. यह घटना न केवल एक परिवार का दर्द है, बल्कि उन तमाम दुकानदारों और व्यवस्थाओं के लिए चेतावनी है जो बच्चों के खिलौनों और खाने-पीने की चीजों में लापरवाही बरतते हैं.

टॉफी चबाते ही हुआ जोरदार धमाका

पीड़ित मासूम अक्षु अपनी बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की ही एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी. आरोप है कि दुकानदार ने उसे टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखानुमा चीज (चॉकलेट बम जैसा दिखने वाला पटाखा) थमा दी. मासूम अक्षु ने जैसे ही उसे चॉकलेट समझकर चबाया, उसके मुंह के अंदर जबरदस्त विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि बच्ची का जबड़ा और गाल पूरी तरह फट गए और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी.

निजी अस्पताल के ICU में भर्ती, हुई सर्जरी

धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. अक्षु को तुरंत अलवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की. बच्ची फिलहाल आईसीयू (ICU) में भर्ती है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपनी मासूम बच्ची की जान के लिए दुआएं मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

दुकानदार का दावा: 'कांच की बोतल से लगी चोट'

घटना के बाद आरोपी दुकानदार खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. उसका कहना है कि बच्ची सड़क पर गिर गई थी और उसके हाथ में मौजूद कांच की बोतल टूटने से उसे चोट लगी है. हालांकि, बच्ची के घाव और धमाके की गूंज कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस और FSL टीम कर रही जांच

रामगढ़ के डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि दुकानदार के पास वह विस्फोटक चीज कहाँ से आई और उसने बच्ची को वह क्यों दी. डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बाड़मेर में इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग को जूतों से पीटा, रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

    follow on google news