West Bengal Budget 2026: बेरोजगार युवाओं को ममता सरकार का बड़ा तोहफा, लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ी, कर्मचारियों के DA में भी इजाफा
पश्चिम बंगाल बजट 2026 में सरकार का बड़ा ऐलान, 21-40 साल के बेरोजगार युवाओं को 'बांग्लार युवा साथी' के तहत 1500 रुपए महीना भत्ता और लक्ष्मी भंडार योजना में महिलाओं को 500 रुपए अतिरिक्त मदद मिलेगी.
ADVERTISEMENT

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के बजट में युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान.
पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को अपना बजट पेश किया. बजट पेश करते हुए राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने युवाओं को चुनाव से पहले बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया. सरकार 21-40 साल की उम्र के बेरोजगार युवाओं को सौगात देने जा रही है. 'बांग्लार युवा साथी' योजना के तहत नौकरी मिलने या अधिकतम 5 सालों तक 1500 रुपए महीने का भत्ता देने का ऐलान किया गया है.