खीर बांटने पर जयपुर में बवाल, RSS से जुड़े 8 लोगों पर चाकू से हमला, सामने आई वजह
Jaipur News: जयपुर के करणी विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक आयोजन के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए. यह घटना गुरुवार देर रात की है, जब शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर वितरण कार्यक्रम हो रहा था.
ADVERTISEMENT

शरद पूर्णिमा वो दिन होता है, जब मौसम में परिवर्तन की शुरुआत होती है. शरद पूर्णिमा से शरद ऋतु का आगमन होता है
Jaipur News: जयपुर के करणी विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक आयोजन के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए. यह घटना गुरुवार देर रात की है, जब शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर वितरण कार्यक्रम हो रहा था. तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू और डंडे लेकर संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे 7 से 8 लोग घायल हो गए. वहीं गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को भी जाम कर दिया. पुलिस ने समझाइश के बाद रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया गया.