दौसा: रेप केस में कांग्रेस MLA का बेटा गिरफ्तार, कई वारंट भेजने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो SP को कोर्ट ने किया तलब

Rajasthan News: अलवर जिले में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को सोमवार को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक मीणा को दौसा में पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर गैंगरेप का आरोप […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan News: अलवर जिले में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को सोमवार को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक मीणा को दौसा में पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर गैंगरेप का आरोप है. आपको बता दें कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मार्च 2022 में दौसा जिले के मंडावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. रिपोर्ट के अनुसार मंडावर थाना क्षेत्र की समलेटी होटल में आरोपी विवेक शर्मा, दीपक मीणा और नेतराम समलेटी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.