राजस्थान: बीजेपी का दुपट्टा झाड़ियों में फेंकने के आरोप पर रविंद्र सिंह भाटी बोले- पार्टियां बदलती हैं, जनता रहती है
रविंद्र सिंह भाटी ने विपक्षी आरोपों का करारा जवाब देते हुए अपने परिवार और राजनीतिक छवि को स्पष्ट किया. साथ ही उन्होंने बाड़मेर के विकास, कानून व्यवस्था और युवाओं के लिए CUET मार्गदर्शन कार्यक्रम जैसी पहलों पर भी फोकस करने का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

रविंद्र सिंह भाटी
राजस्थान की सियासत में तेजी से उभर रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल के दिनों में उन पर विपक्षी नेताओं ने कई तरह के आरोप लगाए, जिनमें उनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि से लेकर बीजेपी के अपमान तक की बातें कही गईं. इन सभी मुद्दों पर भाटी ने खुलकर अपनी बात रखी और आरोपों को बेबुनियाद बताया.