जोधपुर में 9 साल के बच्चे पर अवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, हाथ-पैर और सिर पर किया अटैक, CCTV देखिए

जोधपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, नेहरू कॉलोनी में नौ साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया, घटना सीसीटीवी में कैद हुई. दिसंबर में 1300 डॉग बाइट केस सामने आए हैं. लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

jodhpur
jodhpur
google news

Jodhpur dog bite: राजस्थान के जोधपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गलियों में खुलेआम घूम रहे कुत्ते अब आम लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. ताजा मामला शहर के पांच बत्ती इलाके की नेहरू कॉलोनी का है, जहां शनिवार रात एक मासूम बच्चे पर अटैक कर दिया.