कौन हैं राखी राठौड़, जिन्हें बीजेपी ने सौंपी राजस्थान महिला मोर्चा की कमान
Rakhi Rathore News: राजस्थान बीजेपी ने नए साल पर बड़ा धमाका करते हुए युवा और मुखर नेता राखी राठौड़ को महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन में अपनी रणनीतिक सूझबूझ और चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली राखी अब राजस्थान में महिलाओं का नेतृत्व करेंगी.
ADVERTISEMENT

Rakhi Rathore Kaun Hai
Rakhi Rathore Kaun Hai: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की राजनीति में महिला शक्ति को बढ़ावा देते नए साल के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया. पार्टी ने प्रदेश महिला मोर्चा की कमान अब जयपुर की युवा नेता राखी राठौड़ को सौंपी है. नए साल के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषण की. आपको बाता दें कि राखी राठौड़ को पार्टी की तेजतर्रार नेता वक्ता और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है.