Gold Price Today: सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें आज का ताजा भाव
देशभर में फेमस जयपुर के ज्वैलरी बाजार (जौहरी बाजार) 3 मई को सोना के भाव में जहां गिरावट देखी गई वहीं चांदी का भाव 2 मई के मुकाबले मजबूत रहा.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
Sona-Chandi Ke Bhav: भारत में 3 मई 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार सोने (Gold price today) के लिए खुशखबरी लेकर आया. वहीं चांदी (silver price today) के भाव में 2 मई के मुकाबले तेजी देखी गई. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी किए भाव के मुताबिक 3 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 73150 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. ये 2 मई के मुकाबले 550 रुपए नरम रहा. वहीं चांदी का भाव 82,550 रुपए प्रति किलो रहा जो 440 रुपए मजबूत रहा.