दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, हवा में उछलकर रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, 2 की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ड्राइवर को नींद की झपकी आने से दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार हवा में उड़ती हुई व पलटी मारते हुए एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ती हुई खाली जगह पर उछलकर गिर गई.

ADVERTISEMENT

Delhi-Mumbai Expressway
Delhi-Mumbai Expressway
Google CTA

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ड्राइवर को नींद की झपकी आने से दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार हवा में उड़ती हुई व पलटी मारते हुए एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ती हुई खाली जगह पर उछलकर गिर गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं. सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.