कलेक्टर टीना डाबी को ABVP के छात्राओं ने कह दिया 'रील स्टार', तो उन्होंने दे दिया जवाब
बाड़मेर में महिला कॉलेज की फीस बढ़ोतरी के विरोध के दौरान IAS टीना डाबी को ‘रील स्टार’ कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद दो छात्र नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया. प्रशासन ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ी कार्रवाई बताया जबकि छात्र इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

फिर चर्चा में टीना डाबी
IAS टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि उनसे जुड़ा एक विवादित बयान है. राजस्थान के बाड़मेर जिले में महिला कॉलेज की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी को ‘रील स्टार’ कहे जाने पर मामला गरमा गया. एक साधारण विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते प्रशासन, छात्र नेताओं और अभिव्यक्ति की मर्यादा को लेकर बड़ी बहस में बदल गया, जिसने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.