‘24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरने पर बैठूंगा’, जोधपुर में अपनी ही सरकार को BJP विधायक ने क्यों दे डाला अल्टीमेटम
जोधपुर की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक देवेंद्र जोशी ने अपनी ही सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. सिवांची गेट इलाके में लोगों ने मौन प्रदर्शन किया. विधायक ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद जनता के साथ धरने पर बैठेंगे.
ADVERTISEMENT

mla devendra joshi
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के ही विधायक ने अपनी सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूरसागर से भाजपा विधायक देवेंद्र जोशी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है.