प्रेरणादायक कहानी: बाड़मेर के युवा ने हासिल की बड़ी सफलता, कंपनी में मिला सालाना एक करोड़ का पैकेज

Inspirational story: 12वीं के साथ ही आईआईटी की तैयारी भी शुरू की. महिपाल सेजू बताते हैं कि दिल्ली से 4 साल तक बीटेक की. बीटेक के दौरान प्लेसमेंट एजेंसी ने जापान के नगोया की कंपनी में जॉब के लिए चयन हो गया.

ADVERTISEMENT

प्रेरणादायक कहानी: बाड़मेर के युवा ने हासिल की बड़ी सफलता, कंपनी में सालाना मिला एक करोड़ का
प्रेरणादायक कहानी: बाड़मेर के युवा ने हासिल की बड़ी सफलता, कंपनी में सालाना मिला एक करोड़ का
Google CTA

Success Story: कहते हैं कि दिल में कुछ करने का जज्बा और जुनून हो तो सपना चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो. साकार हो ही जाता है. राजस्थान के रेगिस्तानी और सीमांत जिले बाड़मेर के युवा महिपाल सेजू ने भी बड़ी कंपनी और बड़े पैकेज पर काम करने का सपना देखा था. कड़ी मेहनत और लग्न के बूते पर बाड़मेर के महिपाल सेजू ने महज 21 साल की उम्र में जापान के टोक्यो में एक बड़ी कंपनी में सालाना एक करोड़ के पैकेज पर चयन करवा ही लिया.