हरियाणा: कैथल में शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक को 'वंदे मातरम' बोलने के लिए धमकाया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

कैथल के गांव बतता में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता को ‘वंदे मातरम’ बोलने के लिए धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया. पुलिस ने हेट स्पीच के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

कश्मीर के युवक का वीडियो वायरल
कश्मीर के युवक का वीडियो वायरल
google news

हरियाणा के कैथल से सामने आए एक वीडियो ने पूरे इलाके में माहौल गरमा दिया है. इस वीडियो में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया, उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर क्लिप तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.