कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त? अब इस दिग्गज महिला नेता ने ऐलान कर बढ़ा दी पार्टी की टेंशन!

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बीजेपी में शामिल होने के बाद सियासत गरमा गई है. वहीं, मेवाड़-वागड़ की कांग्रेस की इस महिला नेता ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में लगातार बड़े झटके लगते नजर आ रहे हैं. दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया (mahendrajeet singh malviya) के बीजेपी में शामिल होने के बाद सियासत गरमा गई है. वहीं, लालचंद कटारिया, रिछपाल मिर्धा समेत अब एक लंबी फेहरिस्त उन नेताओं की सामने आ रही है, जो बीजेपी (BJP) ज्वॉइन कर सकते हैं. अब इस बीच दक्षिण राजस्थान यानी मेवाड़-वागड़ में कांग्रेसी नेता ने बड़ा ऐलान कर दिया है. इस नेता के ऐलान के बाद कांग्रेस को अब इस क्षेत्र में नई लीडरशिप के बारे में चिंतन करने पर मजबूर होना होगा.