सचिन पायलट के आरोप पर पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल बोले- वो MOU देखकर करेंगे क्या
राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी नें पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट के ईआरसीपी के एमओयू को सार्वजनिक करने के बयान पर पलटवार किया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी नें पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट के ईआरसीपी के एमओयू को सार्वजनिक करने के बयान पर पलटवार किया. मंत्री चौधरी ने कहा कि वे एमओयू देखकर क्या करेगें? वे हमारा काम देख लें, उन्हें सब समझ में आ जाएगा. फिर भी पायलेट में एमओयू को देखने की ललक है तो वे सीएम के पास चले जाएं. वहां उन्हें एमओयू भी दिखा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम लोग 90 फीसदी काम किए जाने के बाद भी फूल मालाएं व पगड़ी नहीं पहनते हैं. क्योंकि हम काम में विश्वास रखते हैं.