घर के सामने खड़े थे लोग, अचानक दरवाजे से निकला तेंदुआ, चीख पड़े लोग, Video वायरल
शहर में तेंदुआ घुस आया है, इस बात की सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी. वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और पैंथर का पीछा करते हुए वनकर्मी शहर के कंपनी बाग गार्डन में पहुंचे और वहां पैंथर को बड़ी मुश्किल से ट्रेंकुलाइज किया जा सका.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
अलवर शहर के बीचो-बीच खदाना मोहल्ले में मंगलवार सुबह अचानक एक तेंदुआ आ गया. तेंदुए ने मोहल्ले की गलियों में ऐसी दौड़ लगाई कि लोगों की सांसें अटक गईं. मोहल्ले में भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे. तंदुआ दौड़ लगा रहा था और लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.