जैसलमेर: धरती फटी और समा गया ट्रक फिर निकलने लगा पानी-गैस का गुबार, ज्वालामुखी जैसा फूटा श्रोत 3 दिन बाद थमा

किसान अपने खेत में बोरिंग करा रहा था. मौके पर एक ट्रक और ड्रिलिंग मशीन लगे थे. 850 फीट  तक ड्रिल हो चुका था. शनिवार को अचानक जमीन फट गई और ट्रक के साथ ड्रिलिंग मशीन उसमें समाने लगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पानी और गैस निकलना थमा, आज मौके पर जाएगी एक्सपर्ट्स की टीम.

point

500 मीटर के दायरे में किसी के भी जाने पर मनाही है.

राजस्थान के जैसलमेर में जहां दूर-दूर तक के लिए लोग तरस जाते हैं वहां ऐसी अचंभित करने वाली घटना हुई जिसे भूगर्भ एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. यहां 3 दिन पहले जमीन के भीतर से एक जलस्रोत फूट गया और गैस के गुबार के साथ 10 फीट की ऊंचाई तक फव्वारा निकलने लगा. ये नजारा देख इलाके में दहशत फैल गई. देखते ही देखते वहां खड़ा ट्रक धरती में समां गया. ये सब देख ग्रामीण डर गए. मौके पर प्रशासन पहुंचा और आसपास के इलाके में आवागमन बैन कर दिया गया. 3 दिन बाद अब ये जलश्रोत थम गया है और गैस भी निकली बंद हो गई है. इधर प्रशासन ने घटना स्थल की तरफ किसी को भी न जाने की अपील की है.