Pushkar Mela: बिसलेरी का पानी पीने वाला घोड़ा, कीमत मर्सिडीज और BMW से भी अधिक  

Pushkar Mela: पुष्कर में पशु मेले की शुरूआत हो चुकी है. इस मेले में एक घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. फ्रेजेंड के मालिक ने बताया कि उनके पास मारवाड़ी नस्ल के 35 घोड़े हैं.

ADVERTISEMENT

Pushkar Mela: आकर्षण का केंद्र बना बिसलेरी का पानी पीने वाला घोड़ा. कीमत मर्सिडीज और BMW से अधिक 
Pushkar Mela: आकर्षण का केंद्र बना बिसलेरी का पानी पीने वाला घोड़ा. कीमत मर्सिडीज और BMW से अधिक 
google news

Pushkar Mela: राजस्थान का पुष्कर मेले (Pushkar Mela Rajasthan) की शुरूआत हो चुकी है. पुष्कर मेला देशभर में विख्यात है. अजमेर जिले में यह साल लगता है. यह मेला 14 से 27 नवंबर तक रहेगा. मेले में इस बार एक घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में सात करोड़ का आकर्षण (घोड़ा जिसका नाम फ्रेजेंड) का केंद्र बना है. खास बात यह है कि यह घोड़ा बिसलेरी और किनले का पानी पीता है. इसके अलावा एक समय में 5 लीटर देसी गाय का दूध भी पीता है. घोड़े को तीन समय दूध दिया जाता है. यह घोड़ा महंगी लग्जरी कारों से भी महंगा है.