डोटासरा ने किरोड़ी मीणा को बताया अपना साढ़ू, बोले- वे भी चाह रहे भजनलाल सरकार का तख्तापलट...!

इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है. डोटासरा ने लोगों से कहा कि किरोड़ी मीणा साढ़ू कैसे बने, अब ये समझिए. 'गोलमा देवी और सुनीता को आपस में बहन बन गई हैं. मैं और किरोड़ी, दोनों ही इस पर्ची सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बीकानेर में गोविंद सिंह डोटासरा किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

point

सीएम भजनलाल शर्मा और उनके विदेश दौरे पर डोटासरा जमकर बरसे.

राजस्थान (rajasthan news) में अब गोविंद सिंह डोटासरा और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बीच बयानबाजियां रिश्तों में बदलने लगीं हैं. बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किसान महासम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी मीणा को अपना साढ़ू बता दिया. उन्होंने कहा कि वे भी भजनलाल की पर्ची सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं.