बीजेपी का मिशन-25 पूरी तरह से फेल! योगेंद्र यादव ने बता दिया- राजस्थान में इतनी सीटें जीत रही कांग्रेस?

राजस्थान में इसी बात को लेकर तेज है कि लोकसभा की 25 सीटों में से कितनी सीटों पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन चुनाव जीतेगी? इसे लेकर फलोदी सट्टा बाजार और मुंबई सट्टा बाजार ने भी अनुमान जाहिर कर दिया है. इन सबके बीच चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने बड़ा दावा किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मतदान खत्म हुए 1 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. चुनाव के नतीजे भी 4 जून को घोषित हो जाएंगे. बीतें 1 महीने से चर्चा इसी बात को लेकर तेज है कि राजस्थान (Rajasthan News) में लोकसभा की 25 सीटों में से कितनी सीटों पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन चुनाव जीतेगी? इसे लेकर फलोदी सट्टा बाजार के दावे भी लगातार बदलते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद असमंजस की स्थिति बन गई है. वहीं, मुंबई सट्टा बाजार ने भी कई सीटों को लेकर अनुमान जाहिर कर दिया है.