हिजाब विवाद पर पाकिस्तानी पत्रकार को सपा नेता सुमैया राणा ने दिया ऐसा जवाब, कि वीडियो हो रहा वायरल

Bihar Hijab Controversy Update: बिहार से शुरू हुए हिजाब विवाद पर जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सपा नेता सुमैया राणा से सवाल किया, तो उन्होंने बेहद सधे और सशक्त अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सुमैया राणा ने पड़ोसी देश के दखल पर साफ रुख अपनाते हुए जिगर मुरादाबादी का शेर सुनाकर पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद कर दी.

ADVERTISEMENT

Bihar Hijab Controversy Update
हिजाब विवाद पर सुमैया राणा ने पाकिस्तानी पत्रकार को घेरा
google news

बिहार से शुरू हुआ नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद अब देशभर ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी पहुंच चुका है. हिजाब विवाद को लेकर पहले पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी थी और माफी मांगने की बात कही थी. अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा से इस मामले में इंटरव्यू लेने की कोशिश की. लेकिन सुमैया राणा ने एकदम सलीके से जवाब देते हुए कहा कि, मैं नहीं चाहती की पड़ोसी मुल्क मेरे मामलों में दखल दें. हम अपने लोग है, लड़ते भी है और मोहब्बत भी करतें है. साथ ही उन्होंने जिगर मुरादाबादी का एक शेर सुनाकर उस पत्रकार को चुप ही करा दिया. सुमैया और पाकिस्तानी पत्रकार के फोन पर बातचीत का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.