Rajasthan Weather Update: जयपुर, अजमेर समेत 17 जिलों में येलो अलर्ट, IMD का बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

IMD के मुताबिक उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां 15 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान में अब मानसून के प्रभाव नहीं बल्कि इन हवाओं से हो रही बारिश.

point

15 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना.

राजस्थान में अब मानसून वाली नहीं बल्कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर और उदयपुर समेत 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 13-14 अक्टूबर को दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के अलावा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.